13वीं बीकानेर जिला कूडो चैम्पियनशिप का जबरदस्त मुकाबलों के साथ हुआ समापन

Share News

बीकानेर 28 जुलाई।कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी बीकानेर के द्वारा 13वीं बीकानेर जिला कूडो चैम्पियनशिप का शानदार मुकाबलो के साथ समापन। पी एस टी मार्शल आर्ट एकेडमी, शिव वैली में हुआ।चैम्पियनशिप के समापन समारोह व पुरुस्कार वितरण के अवसर पर राजस्थान पुलिस सी आई नेहा तिवारी, सिंथेसिस के डायरेक्टर मनोज बजाज, चिरन्जी लाल धुपिया, नरेंद्र अग्रवाल (सी ए), नीलम जौहरी, सुषमा रॉय, रेन्शी प्रीतम सैन , सेन्सेई सोनिका सैन। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नेहा तिवारी ने कहा कि इस तरह के खेल से साहस और आत्म विश्वास बढ़ता है और हर परिस्थिति का सामना कर सकता है , अतिथि के रूप में उपस्तिथ मनोज बजाज ने सभी खिलाडियों को मार्शल आर्ट के सिद्धांतों को जीवन में उतारने तथा निरन्तर करते रहने के लिये कहा। रेन्शी प्रीतम सैन, सेन्सई सोनिका सैन ने अतिथियों को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि यह टूर्नामेंट किफी एसोसिएशन के नियमो के तहत, कूडो इंडिया के मुख्य कोच हांशी मेहुल वोरा की प्रेरणा और नेतृत्व में किया गया है।

सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में 220 अधिक खिलाडियों के विभिन्न आयु और भार मुकाबलें मे जिसमें महिला वर्ग में धीमहि पांडे, आध्या, वेदांशी, जसनिका जैन, पियूषा, अनुश्किता यादव,काशिका, हिमानी मौर्य, नवरीत, तेजस्वनी तिवारी , रिधिमा, कनक स्वामी, सौम्या जनागल, ताश्वी अग्रवाल, निविता यादव, कृतिका शर्मा, प्रियदर्शनी शेखावत, डिंपल ने गोल्ड तथा पुरुष वर्ग मे सक्षम मौर्य, गितिक डागा, पुनीत, निधीश प्रताप, देवांश परिहार, राघव माधव, शिवाय भोजक, हार्दिक पारीक, यजुर्व पांडे, गतिक अनुसुत, तनिष्क सैन, मोहमद दानिश शेख, चिरंजीव तिवारी, शशि गहलोत ने गोल्ड मैडल हासिल किये, चैंपियनशिप के बेस्ट फाइटर का अवार्ड आरोही शर्मा, रिद्धिमा व मेल वर्ग में शिवाय भोजक, गतिक अनुसूत ने हासिल किये इन्हें 1000 – 1000 नगद राशि के साथ ट्रॉफी दी, चैंपियनशिप में सेंसेई सोनिका सैन, सेंसेई विजय सिंह चौहान, सेंसेई योगेश्वर बारसा, सेंसेई सिद्धांत जोशी, सेंसेई नदीम हुसैन, सेंसेई ब्रह्मप्रकाश सर्वटे, सेंसेई रोहित भाटी, सेन्सेई प्रवीण साध ने रेफरीशिप की।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और कूडोकाजो ने भारत माता का जयकारे लगाते हुए राष्ट्रगान गाया। सेंसेई सोनिका सैन ने सभी को धन्यवाद दिया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *