जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग(ग्रामीण) की पहली जिला बैठक कल

Share News

बीकानेर 28 जुलाई।जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर ग्रामीण की प्रथम जिला बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार, 29 जुलाई को वेटनरी ऑडिटोरियम, बीकानेर में किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.डी. चोपदार मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।कार्यक्रम में नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, पूर्व मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री श्री वीरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक डूंगरगढ़ श्री मंगलाराम गोदारा, लूणकरनसर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्री राजेन्द्र मुंड, कांग्रेस नेता श्री यशपाल गहलोत, जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष श्री बिसनाराम सियाग तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व भू दान बोर्ड अध्यक्ष रहे श्री लक्ष्मण कड़वासरा जी सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सत्तू खान पड़िहार ने बताया कि कार्यक्रम में नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों पर व्यापक चर्चा होगी।उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित जिला प्रमुख एवं प्रधान बनाने की रणनीति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के सक्षम और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे लाने तथा आमजन की आवाज को मजबूत करने पर विशेष मंथन किया जाएगा।किसान, अकाल और वन विभाग की कार्रवाई पर भी होगी चर्चाबैठक में किसानों के आवंटनों पर उत्पन्न संकट, वन विभाग की कार्रवाई के नाम पर आमजन के मकानों को तोड़े जाने की घटनाएं, जिले में वर्षा के अभाव से बन रहे अकाल जैसे हालात, पशुधन संरक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी।अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हमारी प्राथमिकता संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना, समाज के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करना और किसानों के कृषि भूमि आवंटनों पर उत्पन्न संकट, वन विभाग की कार्रवाई के नाम पर आमजन के मकानों को तोड़े जाने की घटनाएं, युवाओं तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *