संकल्प फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवार को वितरित की गई राशन सामग्री

Share News

बीकानेर 17 नवंबर।सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ‘संकल्प फाउंडेशन’ द्वारा एक जरूरतमंद परिवार को आवश्यक राशन सामग्री वितरित की गई। संस्था के इस मानवीय कदम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को संबल प्रदान करना है।कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में परिवार को दैनिक उपयोग की खाद्य एवं राशन सामग्री भेंट की गई।इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही संस्था का मुख्य ध्येय है। उनका मानना है कि इस प्रकार के प्रयासों से समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को नई मजबूती मिलती है।” सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रहे संकल्प फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। अंत में, संस्था की ओर से इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले सभी सहयोगकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *