जिला अस्पताल के जनाना वार्ड में व्हील चेयर भेंट

Share News

*सामाजिक सरोकार -पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट*बीकानेर 22/10/2026 सरकारी अस्पताल में सुविधा हर नागरिक को मिले इसके लिए जन सेवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । पंजाबी बिरादरी सेवा ट्रस्ट (PBST) के नेशनल अध्यक्ष श्री रामचन्द्रजी पोपली के नेतृत्व में राजस्थान की अध्यक्ष विजय मुंगिया द्वारा बीकानेर की जिला अस्पताल में जनाना विभाग के वार्ड ओर डिलीवरी कक्ष के लिए एक सार्वजनिक सभी महिलाओं के लिए जरूरत पर काम आए के उद्वेश्य से व्हीलचेयर भेंट की । राजस्थान अध्यक्ष विजय मुंगिया ने कहा कि जनसेवा का लाभ अधिक से अधिक तभी मिल सकता है जब जनसहयोग सभी का मिलता रहे । अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी(PMO) डॉक्टर सुनील हर्ष ने सराहनीय कदम के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल की स्त्री विभागाध्यक्ष डॉ राज श्री चालिया ,डॉ मोनिका रंगा, डॉ सुमन कंवर, डॉ संजय खत्री ,नर्सिंग अधीक्षक ‌संगीता सिन्हा, सुरभि सक्सेना, नर्सिंग ऑफिसर कौशल्या अरोड़ा ,मोनिका आचार्य और श्री आलोक जी व्यास उपस्थितरहे पंजाबी बिरादरी से किशोरमुंगिया, ज्योति , शुभंकर जी, कौशल्या जी , अंजू , सुषमा और, तनुज उपस्थित रहे। स्त्री विभाग के डॉ द्वारा इस पुनीत काम के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *