
दिनांक 15 अप्रैल, बीकानेर।नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर में बुधवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उद्बोधन के साथ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा और समान अधिकारों पर विशेष जोर दिया तथा कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इस दौरान 150 से अधिक मेडिकॉज छात्राओं ने भागीदारी निभाई.कार्यक्रम मे मेडिकल कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉक्टर रेखा आचार्य, डॉक्टर नीति शर्मा, डॉक्टर कविता पाहुजा, डॉ.भागीरथ राम बिश्नोई ,डॉक्टर सरोज ओला डॉक्टर विनोद छींपा एवं समस्त महिला कर्मचारी मंत्रालयिक संवर्ग लेखा संवर्ग एवं चिकित्सालय समूह उपस्थित रहे।मीडिया नोडल अधिकारी डॉक्टर मनोज माली ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तकनीकी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई थीं। छात्राओं ने बड़ी संख्या में लाइव प्रसारण देखा और महिला सशक्तिकरण के संदेश को बड़े ध्यान से सुना। डॉक्टर माली ने कहा कि इस आयोजन से युवा छात्राओं में नारी शक्ति के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई है।अतिरिक्त प्राचार्य डॉक्टर रेखा आचार्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में सभी छात्राओं को अनिवार्य रूप से शामिल किया गया। डॉक्टर आचार्य ने सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों और छात्राओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

