राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज के जन्मदिन पर 108 जरुरतमंद परिवारों को मिली राशन किट

Share News

बीकानेर10 जुलाई।रामझरोखा कैलाशधाम के पीठधीश्वर महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज का जन्मदिवस धर्म व सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने अलसुबह परम पूज्य गुरुदेव सियारामजी महाराज व रामदासजी महाराज की गद्दी का वंदन, नर्बदेश्वर महादेव का अभिषेक एवं हनुमानजी का पूजन तथा श्रीलक्ष्मीनाथ जी मंदिर के दर्शन किए। तीन गौशालाओं सियाराम गौशाला, पिंजरापोल गौशाला व गंगा जुबली गौशाला में गौसेवा के कार्य किए। इसके साथ ही शाम को आश्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड के पाठ किए तथा महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि संत-महात्माओं के लिए जन्मतिथि हो या पुण्यतिथि सभी अवसर जप-तप और सेवा के कार्यों के साथ ही व्यतीत होते हैं। विशेष अवसरों पर अधिक सेवा कार्य करके लोगों के लिए प्रेरणादायी बनना चाहिए। जन्मदिन के विशेष अवसर श्री सरजूदास जी महाराज ने 108 जरुरतमंद परिवारों को राशन किट पहुंचाई गई। इस किट में लगभग 15 दिवस की राशन सामग्री शामिल की गई थी। इस पुनीत कार्य में भंवर जोशी, कैलाश जोशी, प्रदीप जोशी एवं महावीर जोशी शामिल रहे। *सालासर बालाजी धाम में गौमाता को लगाया छप्पन भोग, गोचर में लगाए वृक्ष*श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि जन्मदिवस के विशेष अवसर पर श्री सालासर बालाजी धाम में पुजारी रविशंकर (श्री बालाजी गौशाला संस्थान, सालासर धाम) एवं सालासर पुजारी परिवार द्वारा प्रभु श्री बालाजी महाराज को समर्पित दिव्य छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। यह हरी सब्जियों, तरबूज व फलों के छप्पन भोग गौमाता को परोसा गया। सेवा के इसी क्रम में श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के समीप पिंजरापोल में श्री सरजूदास जी महाराज ने गौमाता के लिए लापसी बनाई तथा हरा चारा भी खिलाया। इस दौरान श्रीभगवान अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राजू नागौरी, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, राजाराम अग्रवाल, यशराज अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, वैद्य किशन शर्मा, ऋषि गहलोत ने सरजूदास जी महाराज का अभिनंदन किया। पूगल रोड स्थित गंगा जुबली पिंजरापोल में पूज्य संत योगी विलासनाथ जी महाराज, गौसेवी देवश्री चांडक, पं. राजेन्द्र किराडू, श्रीभगवान अग्रवाल, रविन्द्र हर्ष, ज्योतिप्रकाश रंगा, पृथ्वीसिंह पंवार, प्रेमलता चांडक व सलोनी चांडक ने गौमाता का पूजन, गौआरती व गौप्रसादी व पुष्पवर्षा कर तथा श्री सरजूदास जी महाराज का स्मृति चिह्न से अभिनंदन किया। सेवा कार्यों की शृंखला में सुजानदेसर स्थित काली माता के मंदिर के पीछे 35 वृक्षों को रोपित किया गया। इस दौरान मिलन गहलोत, नारायण गहलोत, ओमप्रकाश गहलोत आदि उपस्थित रहे।*मंदबुद्धि विद्यालय में बच्चों को मिला वात्सल्य*श्री सरजूदासजी महाराज ने सुदर्शनानगर स्थित मंदबुद्धि, मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों के विशेष आवासीय विद्यालय सेवा आश्रम में बच्चों को भोजन वितरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश जोशी ने बताया कि महामंडलेश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने केवल भोजन वितरित ही नहीं किया बल्कि उनको अपने हाथों से भोजन खिलाया। वात्सल्य के इन पलों में बच्चों के लिए महाराज साक्षात् देवतुल्य नजर आ रहे थे। इससे पूर्व रघुनाथजी मंदिर में भगवान रघुनाथजी को छप्पन भोग प्रसाद के दर्शन किए। इस दौरान विधायक जेठानन्द व्यास भी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *