
बीकानेर 12 जुलाई।यूजीसी बिल को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में देशनोक से जयपुर तक निकाली जा रही जनजागरण पदयात्रा का जयपुर बाईपास पर अग्रवाल समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने पदयात्रा में शामिल सभी यात्रियों का महाराजा अग्रसेन जी के सम्मान स्वरूप दुपट्टे पहनाकर अभिनंदन किया। समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील बंसल, श्री प्रदीप लाट, श्री नरेश मित्तल, डॉ. वेद गोयल, श्री प्रमोद देवड़ा, श्री मनीष चौधरी एवं श्री मनमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने यूजीसी बिल के संबंध में चल रहे जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज जनहित के इस अभियान में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी यात्रियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनके उद्देश्य की सफलता की कामना की।इस अवसर पर अग्रवाल समाज के श्री प्रमोद देवड़ा ने राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को महाराजा अग्रसेन जी का सम्मान स्वरूप दुपट्टा पहनाकर उनका विशेष अभिनंदन किया। इसके पश्चात समाज के अन्य सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया और अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी पदयात्रियों एवं उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनकी यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और जनहित के मुद्दों पर एकजुटता का संदेश देखने को मिला।

