प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Share News

बीकानेर 26 जुलाई।।बीकानेर प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज मुख्य अतिथि डॉ अरविंद व्यास, डॉ राजेंद्र पाल सोलंकी, डॉ पीके सरीन, डॉ हरमीत सिंह एवं चिकित्सा जगत के महान चिकित्सकों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ ।नवनियुक्त चेयरपर्सन डॉ. गुरजीत कौर ने कहा, “हमारी प्राथमिकता चिकित्सकों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करना है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चिकित्सा समुदाय को समाज में वह सम्मान और सुरक्षा मिले, जिसके वे हकदार हैं।सेक्रेटरी डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य बीकानेर के सभी निजी चिकित्सकों को एक मंच पर लाना है ताकि चिकित्सा सेवाओं में निरंतर सुधार किया जा सकें तथा चिकित्सकों का प्रथम कर्तव्य मरीज की सेवा और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा है। संगठन न केवल चिकित्सकों के अधिकारों के लिए लड़ेगा, बल्कि चिकित्सा नैतिकता (Medical Ethics) को बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए भी चिकित्सकों को प्रोत्साहित करेगा।वहीं, फाइनेंस ऑफिसर डॉ. अंशुल गुप्ता ने कहा कि संस्था की आर्थिक पारदर्शिता और कल्याणकारी योजनाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *