गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share News

बीकानेर 24 जुलाई।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर ने आज 24 जून को बाल गोविंदम माध्यमिक विद्यालय ,जवाहर नगर, बीकानेर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया गए एवं स्वास्थ्य और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर वार्ता आयोजित की।मां भारती एवं विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के साथ सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गया। श्री जुगल किशोर राठी कोषाध्यक्ष ने मंच संचालन करते हुए भारत विकास परिषद के सदस्यों का परिचय करवाया। श्री योगेंद्र कुमार भाटी संयोजक सेवा प्रकल्प ने बताया कि परिषद एक गैर राजनीति संस्था है। जो सामाजिक कार्य करती है और गरीब कन्याओं के विवाह, बनवासी सहायता , भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्य करती है। श्री रितेश अरोड़ा, क्षेत्रीय संयोजक संस्कार ने बताया कि पहली गुरु मां होती और संस्कार घर से शुरू होते हैं। माता-पिता का कहना मानना, सभी कार्य करना, सबसे अच्छा व्यवहार रखना, मोबाइल से दूर रहना और सदैव सत्य बोलना। उन्होंने एक उदाहरण देकर अपनी बात समझाइए कि मेरे पास तीन दिन पूर्व एक गाड़ी में एक व्यक्ति आया और आकर मेरे पैर छुए और पूछा क्या आप मुझे पहचानते हैं सर। मैंने काफी देर गौर करने के बाद कहा आहूजा।हां सर मैं आपसे पढ़ा हूं। आज मेरे पास अपनी एक मल्टीनेशनल कंपनी है और उसमें 500 लोग कार्य करते हैं। यह सुनकर मेरा हृदय गर्व से भर गया। मेरे पढ़ाये हुए विद्यार्थी अच्छे-अच्छे पदों पर है।गुरुवंदन के तहत पांच श्रेष्ठ को शिक्षकों विजेता, प्रीति, राधा, श्रेष्ठा और् विजय लक्ष्मी को ओपरना पहनाकर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया एवं सभी शिक्षकों का ओपरना पहनाकर सम्मान किया गया।छात्र अभिनंदन के तहत पांच श्रेष्ठ विद्यार्थियों खुशबू सारस्वत, भूमि शर्मा, भावना शेखावत, दीक्षांत सारण और मयंक रंगा को ओपरना पहनाकर, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।विद्यालय के निदेशक श्री विजय कुमार चांडक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर विजयलक्ष्मी व्यास ने स्वास्थ्य के बारे में वार्ता दी। उन्होंने बताया की सबसे पहले हाथों को बहुत अच्छी तरह से धोना चाहिए। दूध और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। रोज एक फल खाना चाहिए। फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए। 8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए तभी आप स्वस्थ रह पाएंगे। मधुरिमा सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में अपनी बात रखी । विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका ने परिषद के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। परिषद के घनश्याम सिंह संरक्षक और भीम सिंह राजपुरोहित पर्यावरण प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *