
बीकानेर 7 अगस्त।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर द्वारा स्वास्थ्य, कुटुंब प्रबोधन एवं संस्कार पर वार्ता का आयोजन भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर द्वारा आज दिनांक 7 अगस्त 2026 को सेठ भैरूदान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में वार्ताओं का आयोजन किया गया। श्रीमती मधुरिमा सिंह ने बताया की वसुधैव कुटुंबकम हमारा ध्येय वाक्य है आपने कुटुंब प्रबोधन पर अपनी बात रखी। कुटुंब प्रबोधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को पुनर्जीवित करने का एक सामाजिक अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य आधुनिकता की अंधी दौड़ में टूट रहे रिश्तो को जोड़ना, बच्चों में अच्छे संस्कार डालना और परिवार के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्य रोज रात्रि को साथ बैठकर भोजन करें और आपस में संवाद करें। और घर पर अपनी मातृभाषा और घर पर बना सात्विक भोजन लेवे।डॉ विजयलक्ष्मी व्यास महिला सहभागिता प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थियों को कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। आपने सर्वाइकल कैंसर के बारे में कहा कि यह महिलाओं में बहुत तेजी से बढ रहा है इसकी शुरू से ही जांच करवा कर इलाज करवाना चाहिए। बालिकाओं में एनीमिया रोग हो रहा है। संतुलित आहार न लेने से बच्चों में कुपोषण के कारण शरीर कमजोर हो जाता है और रोगप्रतिरोधकता कम हो जाती है। आपने HPV वैक्सीन के बारे में बताया और कहा कि सरकार विद्यालयो में जाकर वैक्सीन लगाने का प्रयास कर रही है। रोज मौसम के अनुसार आने वाला एक फल अवश्य खाएं और फास्ट फूड बिल्कुल भी नहीं खाए। श्री रितेश अरोड़ा क्षेत्रीय संयोजक संस्कार ने कहा कि अपने कैरियर की तरफ ध्यान रखें और इसे प्राथमिकता दें। मोबाइल को थोड़े समय काम में ले और इससे दूरी बनाएं। एकाग्र होकर पढ़ाई करें। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। अपने गुरुओं का आदर करें। शाला की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा चावड़ा ने सारगर्भित वार्ताओं के लिए मुख्य शाखा के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह वार्ताएं विद्यार्थियों के लिए लाभदायक रहेंगी।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष श्री राधे श्याम नामा ने वार्ता करवाने के लिए प्रधानाचार्य एवं शाला स्टाफ का आभार व्यक्त किया।घनश्याम सिंह संरक्षक ने मंच संचालन किया।

