बजरंग दल के सेवा सप्ताह के तहत बीकानेर महानगर के दो प्रखंडों में लगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Share News

बीकानेर 9 जुलाई।बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू के अनुसार बीकानेर महानगर के विभिन्न प्रखंडों में विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को बीकानेर महानगर के गंगाशहर एवं लक्ष्मीनाथ प्रखंड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 290 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।गंगाशहर प्रखंड का चिकित्सा शिविर किस्मीदेसर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, माली समाज श्मशान भूमि परिसर में आयोजित किया गया, जबकि लक्ष्मीनाथ प्रखंड का शिविर पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय भवन में लगाया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं एवं जरूरतमंद मरीज पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।गंगाशहर प्रखंड के शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केशव गहलोत एवं उनकी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं लक्ष्मीनाथ प्रखंड के शिविर में डॉ. प्रवीण आसदेव एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।शिविरों का अवलोकन करने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि बजरंग दल का सेवा सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन सेवा, सुरक्षा और संस्कार के ध्येय को लेकर निरंतर जनहित के कार्य कर रहा है तथा चिकित्सा शिविर जैसे सेवा प्रकल्प समाज के प्रति संगठन की संवेदनशीलता का परिचायक हैं। उन्होंने चिकित्सकों, चिकित्सा दल एवं सभी कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विभाग मंत्री विनोद सेन, सत्संग प्रमुख अशोक सेन, बजरंग दल पूर्व जिला संयोजक कैलाश जी पारीक बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर, सह संयोजक योगेश सोनी, महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू,गंगाशहर प्रखंड सह संयोजक संदीप गहलोत, गौरक्षा प्रमुख मोतीलाल शर्मा, लक्ष्मीनाथ प्रखंड संयोजक ऋषि पारीक, तुषार सोनी, सोमांशु सोमी, गोपेश सोनी, शौर्य सोनी, योगेश गहलोत, ललित गहलोत, लालचंद गहलोत, विजेंद्र गहलोत, अर्जुन गहलोत, नवरत्न गहलोत, किशन गहलोत, सोनू महाराज भादानी सहित बड़ी संख्या में दायित्ववान कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।जिला संयोजक बजरंग तंवर ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आगामी 12 जुलाई तक बीकानेर महानगर के शेष प्रखंडों में भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण अभियान तथा अन्य सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल सेवा, सुरक्षा और संस्कार के अपने मूल ध्येय को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर संचालित करता रहेगा तथा अधिक से अधिक नागरिकों से इन सेवा प्रकल्पों में सहभागिता का आह्वान किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *