सेवा सप्ताह के तहत महानगर के सातों प्रखंडों में बजरंग दल लगाएगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Share News

बीकानेर 3 जुलाई।बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह के अंतर्गत इस वर्ष भी विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में बीकानेर महानगर के सातों प्रखंडों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इन शिविरों के सफल संचालन एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को लेकर बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू के अनुसार आज बजरंग दल के जिला संयोजक बजरंग तंवर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त चिकित्सा निदेशक डॉ. देवेंद्र जी चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पुखराज जी साध से शिष्टाचार मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान बजरंग दल की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत सातों प्रखंडों में क्रमवार निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर संयुक्त चिकित्सा निदेशक एवं सीएमएचओ ने बजरंग दल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए चिकित्सा शिविरों के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी चिकित्सा शिविरों से आमजन, विशेषकर जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।जिला संयोजक बजरंग तंवर ने बताया कि बजरंग दल का सेवा सप्ताह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का अभियान है। इस दौरान चिकित्सा शिविरों के अतिरिक्त रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, गौसेवा एवं अन्य सेवा आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सा शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं दवाइयों का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। शीघ्र ही सातों प्रखंडों में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविरों की तिथियां एवं स्थान घोषित किए जाएंगे।इस अवसर पर बजरंग दल महानगर के मीडिया प्रमुख धनराज मारू, सहसंयोजक योगेश सोनी, तुषार सोनी, अनमोल शर्मा एवं अजय तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *