
बीकानेर 27 अप्रैल । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में आज छात्राओं के लिए “व्यक्तित्व विकास में साहसिक गतिविधियों की भूमिका” विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. धनवंती बिश्नोई रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरक विचारों से उपस्थित छात्राओं को लाभान्वित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। विषय की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि साहसिक गतिविधियाँ केवल रोमांच का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अपने उद्बोधन में डॉ. बिश्नोई ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और चुनौतियों का सामना करने का साहस भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अपने डर से आगे बढ़ने तथा नई चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बाबूलाल जी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष श्रीमती इंदुबाला जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विभागध्यक्ष इंदुबाला, प्रवक्ता मंजू कुमारी, शीतलमीना, मिताश्री, कमलप्रीत कौर, प्रियंका चौधरी, किरण कुमारी, रेणु कुमारी व महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहे।

