
बीकानेर 12 जुलाई।भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पालीटेक्निक कॉलेज मैदान में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रितेश अरोरा क्षेत्रीय संस्कार प्रकल्प प्रभारी ने भारत विकास परिषद के उद्देश्यों संपर्क ,सहयोग ,संस्कार ,सेवा एवं समर्पण पर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न प्रकल्पों यथा संपर्क,संस्कार,सेवा,महिला सहभागिता,पर्यावरण आदि के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया।

शाखा संरक्षक श्री घनश्याम सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करें,प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें । श्री जयदीप दोगने शाखा सचिव नेकार्यक्रम का संचालन किया गया। श्री राधेश्याम नामा शाखा अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती मधुरिमा सिंह,बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी ,श्री भीम सिंह राजपुरोहित पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी,श्री देव किशन शर्मा,श्रीमती शर्मिला दोगने आदि सदस्य उपस्थिति रहे।
