
बीकानेर, 25 जून।पंजाबी समाज संस्था, जयनारायण व्यास कालोनी, द्वारा मूर्ति सर्किल, जयनारायण व्यास कालोनी पर आज निर्जला एकादशी के अवसर पर शीतल जलजीरा की सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा का उद्घाटन राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सेवा निवृत्त अधिकारी श्री सुदर्शन कुमार भयाना ने किया।

संस्था अध्यक्ष रितेश अरोड़ा के साथ जगदीप सिंह ओबेरॉय, जगदीश राय सेठी, अनिल टुटेजा, अरूण चम, बलजीत सिंह, गुरदयाल राम डांग, राजेश मिड्ढा, दीपक मोंगा, नलीन सारवाल, विवेक पुरी, मुकेश धींगडा, अनिल कुक्कड, नरेश सारवाल, धीरज सचदेवा, राजकुमार ढल्ला, राकेश अहूजा ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय गुप्ता भी अपनी टीम के साथ सेवाकार्य में जुटे रहे।

