नापासर नगरपालिका क्षेत्र में लगी 450 नई स्ट्रीट लाइटें, अब गलियों और बाजारों में होगी बेहतर रोशनी

Share News

बीकानेर। नगर पालिका नापासर में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत 500 नई स्ट्रीट लाइटों में से 450 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष स्ट्रीट लाइटें भी जल्दी लगा दी जाएगी।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के प्रयासों से पालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विश्वास तेजी से हो रहा है। इसी श्रृंखला में आमजन को बेहतर एवं सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से बाजारों, मुख्य मार्गों एवं आवासीय गलियों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित होगी, जो नागरिकों की सुविधा के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होंगी। अधिशासी अधिकारी श्रीमती अलका बुरड़क ने बताया कि आमजन की मांग के अनुरूप पालिका क्षेत्र में 450 स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही जिन विद्युत खम्भों पर पूर्व में स्विच वायर उपलब्ध नहीं थे, उन सभी खाली पोलों पर पहले आवश्यक स्विच वायर लगाने का कार्य कराया गया। इसके बाद वहां स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।उन्होंने बताया कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे रात्रि के समय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले तथा क्षेत्र की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिले।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *