जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका का हुआ विमोचन

Share News

बीकानेर 17 मई 2026 को अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय पंडित मोहनलाल एवं आशा देवी व्यास की स्मृति में प्रकाशित सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संबंधी पुस्तिका का विमोचन किया गया।कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास ने पुस्तिका को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सरल रूप में उपलब्ध हो सकेगी।इस अवसर पर स्वर्गीय पं. मोहनलाल आशा देवी व्यास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित एडवोकेट मुकुंद व्यास , लक्ष्मीनारायण व्यास, इंद्र कुमार व्यास, सत्य नारायण व्यास, शिव रतन पुरोहित, अशोक रंगा, आनंद थानवी, मिथुन पुरोहित, प्रशांत आचार्य, संजय व्यास, विष्णु कांत व्यास, नव्य व्यास , किशोर आचार्य,महेश मूंधड़ा , हीरालाल व्यास आदि समाज के गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *