छात्रों को मिले न्याय, भारत का भविष्य रहे सुरक्षित – उमा करल

Share News

बीकानेर 19 जून – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के जन्मदिवस को आज “न्याय दिवस” के रूप में मनाते हुए बीकानेर शहर जिला ओबीसी प्रकोष्ठ ने नीट, यूजी सहित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेते हुए पेपर लीक प्रकरण पर विरोध दर्ज करवाते हुए जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन प्रेषित कर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की ।ओबीसी अध्यक्ष उमा करल ने ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि छात्रों को उचित न्याय मिले, और भारत का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए ठोस कदम उठाने और दोषी व्यक्तियों को तुरंत कड़ी से कड़ी सजा मिले ऐसे प्रावधान करने की आवश्यकता है संगठन महासचिव नवीन जांगिड़ ने बताया कि इसके बाद ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष उमा करल के साथ छात्रों से संवाद करने पहुंचे जहा विद्यार्थियों को उमा सुथार ने राहुल गांधी जी के कोटा संवाद कार्यक्रम की बात बताते हुए आह्वाहन किया कि छात्रों के भविष्य की इस लड़ाई में आप सभी सहभागी बनकर अपने सुझाव राहुल जी को प्रेषित करे उपस्थित छात्रों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल जी के अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी बात सुनने के लिए हमारी आवाज बनने के लिए उनका अभियान सफ़ल होगा ज्ञापन और संवाद कार्यक्रम में नितिन वत्सस,अर्चना सुथार, भवानी गहलोत, निर्मल विश्नोई, रामनिवास सुथार, परमजीत, प्रिंस, शामिल रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *