
बीकानेर 21 जून।ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र नायर और महासचिव ओम प्रकाश खत्री के द्वारा एक ज्ञापन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को दिया गया।जिसमें की मांग रखी गई कि पंजाबी समाज बहुत ज्यादा संख्या में बीकानेर की सातों विधानसभा में निवास करता है।बीकानेर से कालका जो ट्रेन पहले चलती थी जिसे रद्द कर दिया गया था उसे दोबारा चलाई जाए ताकि पंजाब को टच करने वाली यह सब सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेन है जो पंजाब के चंडीगढ़ होशियारपुर भटिंडा सलाम दूरी इत्यादि स्टेशनों को टच करती है।जिससे बीकानेर वासियों के लिए एक सुविधा हो जाएगी।इस अवसर पर अश्वनी वैष्णव जी ने कहा इस पर बहुत जल्दी कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर पंजाबी समाज के टोनी वधवआ, नरेश गुरेजा,गुंजन सोनी पीके सरीन,ललित खत्री, विजय छाबड़ा, लक्ष्मी नारायण सचदेवा,पुनीत राजपाल, कमलेश कुमार शुक्ला, सतीश मिड्डा आदि शामिल रहे।

