महिला पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में सीधा प्रवेश 8 से 14 सितम्बर तक

Share News

बीकानेर 7 सितम्बर।राजकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में चल रहे डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में सीधे प्रवेश की तिथि बढ़ा कर 8 से 14 सितम्बर की गई है । वर्तमान में महाविद्यालय में नॉन इंजीनियरिंग कोर्स टेक्सटाइल डिजाइन और कॉस्ट्यूम डिजाइन में डिप्लोमा और फैशन एंड अपैरल डिजाइन और टेक्सटाइल में स्नातक डिग्री चल रही है । इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में भी प्रथम और द्वितीय वर्ष में प्रवेश खोल दिया गया है । प्रवेश इच्छुक छात्राएं सीधे प्रवेश हेतु अपने मूल दस्तावेजों और शुल्क के साथ 8 सितंबर से 14 सितम्बर तक महाविद्यालय में संपर्क कर सकती है । प्राचार्य श्रीमती दीप्ति कश्यप ने बताया कि नॉन इंजीनियरिंग में स्नातक कोर्स पिछले साल से प्रारंभ हुआ जिसके बाद छात्राओं को नॉन इंजीनियरिंग में स्नातक के लिए बीकानेर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और यही वो फैशन और टेक्सटाइल में चार वर्षीय डिग्री कर पाएंगी ।प्रवेश प्रभारी नीलम राजपुरोहित ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सीधे प्रवेश हेतु छात्राओं को एक और अवसर प्रदान किया है ताकि इस रोजगारपरक पाठ्यक्रम में छात्राएं प्रवेश से चूक न जाए । डिग्री प्रभारी भूमिका परमार ने बताया कि डिग्री में सीधे प्रवेश की न्यूनतम योग्यता 12वी पास और डिप्लोमा में न्यूनतम योग्यता 10 वी पास है ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *