नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का हुआ आयोजन

Share News

बीकानेर 22 जुलाई। इस अवसर पर मारवाड़ अस्पताल के सीनियर चिकित्सको एवं स्टाफ द्वारा निशुल्क जांच की गई ,उपरोक्त जांच के अंतर्गत E.C.G., शुगर ,बीपी एवं हृदय रोग से संबंधित जांच निशुल्क की गई , शिविर में लगभग 67 रोगी लाभान्वित हुए । इस अवसर पर मारवाड़ अस्पताल द्वारा सेन समाज के अध्यक्ष एवं संरक्षकों को आभार एवं धन्यवाद प्रमाण पत्र दिया गया । सेन समाज के ट्रस्ट द्वारा चिकित्सक एवं स्टाफ का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया ,जिसमें संरक्षक किशन लाल परिहार, राज कुमार सोनगरा ,अध्यक्ष विनोद सेन, कोषाध्यक्ष लोकेश सोनगरा, दीपक परिहार, विजय परिहार द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया । उपरोक्त शिविर में वार्ड पार्षद हसन अली टाक, विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री राजेंद्रकुमारसोनी,व्यवस्थापक विजय कुमार सेन, राजेंद्र कुमार राठौर, राजू जी परिहार, अक्षय मारू, श्रीमती सरिता राठौर का बहुमूल्य योगदान रहा । लाभान्वित रोगियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस प्रकार के शिविर की महती आवश्यकता बताई । ऐसे शिविरों से समाज लाभान्वित होकर अपनी शारीरिक क्षमता एवं दक्षता हासिल करते हुए अपने रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विनोद सेन ने आगंतुक अतिथियो, चिकित्सकों, सहयोगी कर्मचारी, एवं शिविर में सहयोग करने वाले सभी समाज बंधु/भगिनी का आभार व्यक्त किया ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *