तुषार सोनी बने बजरंग दल लक्ष्मीनाथ प्रखंड सह संयोजक

Share News

बीकानेर 01 जुलाई।विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत लक्ष्मीनाथ प्रखंड की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तुषार सोनी को प्रखंड सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया। इस दायित्व की घोषणा बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख श्री गजेंद्र सांखला (गज्जू भाई) ने महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री आनंद गुप्ता, बजरंग दल जिला संयोजक बजरंग तंवर एवं बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में की।इस अवसर पर प्रांत मिलन प्रमुख श्री गजेंद्र सांखला ने कहा कि बजरंग दल युवाओं का ऐसा संगठन है जो सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है। संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं सशक्त बनाना है। बजरंग दल समय-समय पर सेवा प्रकल्प, रक्तदान, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत, धार्मिक यात्राओं में सेवा, शौर्य प्रशिक्षण वर्ग तथा सामाजिक जागरण जैसे अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों का संचालन करता है।महानगर अध्यक्ष विजय कोचर एवं सह मंत्री आनंद गुप्ता हरिकिशन व्यास अशोक मारु,धनराज मारु, ऋषि पारीक संदीप गहलोत ,मोतीलाल शर्मा ने नवनियुक्त प्रखंड सह संयोजक तुषार सोनी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीति-नीति का पालन करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर सेवा कार्यों एवं संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *