भा.वि.प,मुख्य शाखा, बीकानेर के दायित्व ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

Share News

बीकानेर 17 मई।भारत विकास परिषद,मुख्य शाखा, बीकानेर का वर्ष 2026-27 के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन भारत विकास परिषद,मुख्य शाखा, बीकानेर द्वारा होटल हीरालाल में दायित्व शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष मुख्य अतिथि डॉ सुमंत व्यास एवं श्री रितेश अरोड़ा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वन्देमातरम के गायन के साथ किया गया।श्री राधेश्याम नामा अध्यक्ष,श्री जयदीप दोगने सचिव एवं श्री जुगल किशोर राठी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.सुमंत व्यास जी कुलगुरू ,राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय , बीकानेर का स्वागत डॉ एस एन हर्ष द्वारा ओपरना पहनाकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रितेश अरोड़ा क्षेत्रीय संस्कार प्रकल्प प्रभारी ने की। प्रांतीय परामर्श मंडल सदस्य डॉ. एस एन हर्ष ने उपस्थित सदस्यों को परिषद के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। श्री जयदीप दोगने ने गत वर्ष संपन्न सेवा एवं संस्कारमूलक कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्री घनश्याम सिंह ने गत वर्ष के आय एवं व्यय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ सुमंत व्यास ने डॉ सूरज प्रकाश द्वारा संपर्क,सहयोग, संस्कार,सेवा एवं समर्पण के पांच उद्देश्यों के साथ भारतीय जीवन मूल्यों को समाज में पुनर्स्थापित करने हेतु गठित इस संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और इन्हें और गति देने का आह्वान किया। क्षेत्रीय संस्कार प्रकल्प प्रभारी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री रितेश अरोरा जी ने नवीन कार्यकारिणी के संस्कार, सेवा, संपर्क, महिला सहभागिता एवं पर्यावरण गतिविधि,संस्कृति सप्ताह,राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता,भारत को जानो एवं जयंतियां प्रकल्प के दायित्वधारियों डॉ राहुल सिंह पाल,डॉ बसंती हर्ष,श्री भीम सिंह राजपुरोहित,श्री मुनींद्र प्रकाश अग्निहोत्री,श्रीमती उर्मिला शर्मा,श्री लक्ष्मण आचार्य,श्री धीरज सचदेवा एवं श्री राजा राम सोनी को सदस्यों को शपथ दिलाई। डॉ एस एन हर्ष को प्रांतीय परामर्श मंडल सदस्य ,डॉ बसंती हर्ष को प्रांतीय संस्कार प्रकल्प प्रभारी,श्रीमती मधुरिमा सिंह को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प का दायित्व मिलने पर ओपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया। दायित्व ग्रहण समारोह में इकाई की ओर से ‘विकास मित्र’ श्रीमती अलका अरोड़ा का श्रीमती शर्मिला दोगने द्वारा ओपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया। गत वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों डॉ बसंती हर्ष,श्रीमती मधुरिमा सिंह,श्रीमती उर्मिला शर्मा,श्री मुनींद्र प्रकाश अग्निहोत्री,श्री भीम सिंह राजपुरोहित एवं श्री धीरज सचदेवा को सम्मानित किया गया। नए सदस्यों,श्री मोहनलाल जांगिड़,डॉ वीरेंद्र नेत्रा एवं इंजीनियर रुपेश मोदी को सपत्नीक शपथ ग्रहण कर परिषद परिवार में सम्मिलित किया गया। समारोह में स्थानीय शाखाओं — मीरा शाखा से अध्यक्ष श्रीमती हेमा सिंह , सचिव श्रीमती सुमन यादव , कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ; नगर इकाई से अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी, सचिव श्री ओमप्रकाश छाबड़ा एवम कोषाध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा का ओपरना पहनाकर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष श्री राधेश्याम नाम जी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्री जयदीप दोगने द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *