वसुंधरा राजे और सतीश पूनियां पहुंचे स्वर्गीय अभय पारीक के घर

Share News

बीकानेर 9 अक्टूबर। स्वर्गीय भाजपा शिवबाड़ी मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक के निवास पर पहुँच कर राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राजस्थान प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने अभय पारीक के भाई , माता जी और धर्म पत्नी से मिल कर संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया।श्री अभय पारीक का 25 अगस्त को निधन हो गया था।श्रीमती वसुंधरा राजे ने उनकी धर्म पत्नी नीलम पारीक से मुलाकात की तथा 10 वर्षीय पुत्री रिद्द्मा को दुलार कर खूब पढ़ाई करने को कहा।वसुन्धरा ने अभय की मा से बात कर निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की इस अवसर पर विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, जालम सिंह श्रीमती सुमन छाजेड़, महावीर रांका अनिल शुक्ला, पार्षद संजय गुप्ता, मण्डल महामंत्री पुखराज स्वामी, अजय कंसेरा, खुशाल चंद, दिनेश मोदी , शिखा विजय देवेंद्र पूरी, अनिरुद्ध चौधरी, राजेन्द्र सिंह भाटी समेत बड़ी संख्या में जिले एवम मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *