मधुरिमा सिंह डीआरयूसीसी मे होंगी सदस्य

Share News

बीकानेर 19 मई।भारतीय जनता पार्टी शहर की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं संगठन की उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे बीकानेर संभाग रेल मंडल सलाहकार समिति (डीआरयू सीसी) में सदस्य नियुक्त किया गया है। डीआर यूसीसी की ओर से आगामी दो वर्षों के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे बीकानेर संभाग रेल मंडल समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अनुशंसा पर सलाहकार समिति में मधुरिमा सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है। मधुरिमा सिंह ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने श्रीमती मधुरिमा सिंह मनोनयन पर खुशी जाहिर की है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *