
बीकानेर 1 सितंबर। भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुसार भारतीय सिन्धु सभा के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। संभाग संरक्षक श्याम सुन्दर आहूजा के अनुसार बीकानेर इकाई के लिए सर्वसम्मति हुए चुनाव मे विजय ऐलानी को जिलाध्यक्ष एवं किशन सदारंगानी को महानगर अध्यक्ष चुना गया। पांच नगर अध्यक्षों-मुक्ता प्रसाद के हंसराज मूलचंदानी, धोबी तलाई के पवन कुमार खत्री, रथखाना कॉलोनी के राजेश केशवानी, व्यास कॉलोनी के दिलीप मनसुखानी व पवनपुरी के विजय धिरानी ने सर्वसम्मति से विजय ऐलानी को जिलाध्यक्ष एवं किशन सदारंगानी को महानगर अध्यक्ष चुना। पूर्व में आठ वर्षों से किशन सदारंगानी भारतीय सिन्धु सभा का दायित्व व विजय ऐलानी सिन्धु सभा के संगठन मंत्री के रूप में अपना कार्य कर रहे थे। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही ऐलानी व सदारंगानी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर व मिठाई बाँट कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी मानसिंह मामनानी, सहसंभाग प्रभारी हासानंद मंगवानी प्रदेश प्रतिनिधि टीकम पारवानी, अशोक आसवानी, भारती गुवालानी, अनिल डेबला,कान्ता हेमनानी व वर्षा लखानी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति के अनुसार कार्य करते हुए इसे और ऊंचाई तक ले जाएंगे।