सिंधी लोक गायक सतीश रिझवानी एवं सुगनचंद पार्टी के गीतों पर थिरके सिंधी-बुजुर्ग,युवा,महिलाएं एवं बच्चे

Share News

बीकानेर 4 अगस्त।झूलेलालजी की शान मे लोक गायक सतीश रिझवानी , सुगन चंद पार्टी द्वारा रथखाना मंदिर मे भव्य भजन संगीत कार्यक्रमअमरलाल मंदिर ट्रस्ट व मातृशक्ति मंडली के सयुंक्त तत्वाधान मे रथखाना स्थित झूलेलालजी के मुख्य मंदिर मे चालिया महोत्सव के तहत सिंध के आरध्य देव झूलेलालजी की शान मे लोक गायक पार्टी सतीश रिझवानी, सुगन चंद तुलस्यानी व मंडली सदस्य, गिरधर गौरवानी, देवानंद खेसवानी, अनिल रिझवानी, ओम गंगवानी, राजू मोतियानी, दौलत हरवानी, मोहन सत्यानी, वीरू तुलस्यानी, देवांश गौरवानी, दिया गौरवानी, वीना आहूजा, भारती चंदानी, ने सिंधी लोक गीत व सूफ़ी भक्ति कलाम सुनाये। हेमंत मूलचंदानी, वीनू पुरोहित, गंगाराम,दिनेश आहूजा लोक संगीत दिया।

कार्यक्रम मे अशोक वासवानी, दिलीप खेसवानी, हंसराज मूलचंदानी, कमल वासवानी,दौलत प्रेमजानी, चंद प्रकाश रमानी,हरीश रुपानी ,किशोर मोतियानी, हरीश पंजाबी, लक्ष्मण किशनानी, राजकुमार बादलानी मोहन हरवानी, अनिल डेबला, हसानंद मगवानी, महेश खेसवानी, चंदभान चंदानी, ढालू राम खेशवाणी, किशोर भारवानी,कपिल तुलस्यानी, लाल चंद तुलस्यानी, ललित तुलस्यानी, ईश्वर गौरवानी, बाबू चंदानी, मनीष खेसवानी, कमलेश खेसवानी आदि ने कार्यक्रम मे सहयोग किया।ट्रस्ट सदस्य दीपक आहूजा व विजय एलानी ने बताया की चालिया महोत्सव के तहत भक्ति संगीत कार्यक्रम व प्रभात फेरी का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे होगे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *