रंग भरो प्रतियोगिता के माध्यम से सिन्ध के अंतिम ब्राह्मण महाराजा दाहरसेन को किया नमन

Share News

सिंधी शौर्य महाराजा दाहरसेन को याद कर दाहरसेन के चित्र में उकेरे रंग

चाहत खतुरिया पूर्वी सदारंगानी योगेश वासवानी रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे

बीकानेर 18जून।भारतीय सिन्धु सभा महानगर की ओर से निशुल्क बाल संस्कार शिविर संत कंवरराम सिन्धी समाज ट्रस्ट धोबीतलाई गली नं. 11 स्थित मंदिर में सिन्ध के अंतिम ब्राह्मण महाराजा दाहरसेन के चित्र में बालक ओर बालिकाओं ने नन्हे नन्हे हाथों से रंग भरे। सिन्धी शिक्षक अनिल डेम्बला महिला महानगर अध्यक्षा भारती गवलानी व महिला मंत्री कान्ता हेमनानी की देख रेख में रंग भरो प्रतियोगिता में 20 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पूर्वी सदारंगानी निलेश खत्री वंशिका सदारंगानी,वरुण खत्री दिव्यांशी सदारंगानी,विशाल खत्री,सुयश किसनानी,योगेश वासवानी,विशाखा वासवानी, वेदिका वासवानी, विवेक खतुरिया, शीतल खतुरिया, चाहत खतुरिया,तपस्या खत्री आदि उपस्थित थे।

चाहत खतुरिया पूर्वी सदारंगानी योगेश वासवानी रंग भरो प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम वाधवानी व्यास कालोनी सिन्धु सभा नगर अध्यक्ष गणेश सदारंगानी वर्षा लखानी कमला सदारंगानी लता वासवानी पीहू वासवानी ने दीप प्रज्वलित किया। ट्रस्ट के मनीष भगत व सिन्धु सभा के किशन सदारंगानी ने शूरवीर व प्रतापी महाराजा दाहरसेन के जीवन पर प्रकाश डाला।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *