
भारतीय सिंधु सभा महानगर की ओर से निशुल्क बाल संस्कार शिविर अमर लाल मंदिर रथखाना में सिंध के अंतिम ब्राह्मण महाराजा दाहरसेन की चित्र में नन्हें हाथों से रंग भरे। शिक्षक पवन खत्री व नीता सामनानी की देखरेख में रंग भरो प्रतियोगिता में चालीस से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पन्ना कल्याणी, तनिशा चंदानी, लतिका गोरवानी, रीत नागपाल आदि बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। माल्यार्पण व ,दीप प्रज्ज्वलित राजेश केशवानी, सतीश रिझवानी, दीपक आहुजा, दिलीप मनसुखानी, दौलत हरवानी, माया रिझवानी, प्रियंका खानचंदानी, वर्षा टिंडवानी, गीतिका चंदानी आदि ने किया। महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने प्रतापी महाराज दाहरसेन के जीवन पर प्रकाश डाला।सुरेश केशवानी ने सिंधु संस्कृति को प्राचीन संस्कृति बताते हुए इसे बढ़ावा देने व दाहरसेन की वीरता को सराहा।