स्वास्थ्य एवं संस्कार विषय पर वार्ता का किया गया आयोजन

Share News

बीकानेर 20 जुलाई ।भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलगंज, ढोला मारु होटल के पास,बीकानेर में स्वास्थ्य एवं संस्कार विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया। श्रीमती विजयलक्ष्मी व्यास शाखा महिला सहभागिता प्रभारी ने विषय प्रवर्तन करते हुए अपनी बात रखी की पहला सुख निरोगी काया। वर्तमान में बालक बालिकाएं आधुनिकता की दौड़ में नियमित एवं संतुलित आहार विहार से अवगत नहीं हैं।फास्ट फूड के इस युग में चिप्स, मोमोज, चाउमिन आदि विदेशी आहार को ही अपना मुख्य भोजन बना लिया है,जिससे शरीर के पूर्ण विकास हेतु आवश्यक पोषक तत्वों यथा विटामिन,प्रोटीन,फाइबर आदि की शरीर को संतुलित मात्रा में नहीं मिल पाता है। इस कारण बचपन से ही कुपोषण के कारण शरीर कमजोर रहता है एवं रोगप्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तथा वयस्क होने पर पर विभिन्न रोग आसानी से शरीर में घर कर लेते है। अतः मौसम के अनुसार उपलब्ध फल एवं सब्जियों तथा दालों का नियमित भोजन में समावेश कर संतुलित भोजन का सेवन करें। ऋतु अनुसार जीवनचर्या एवं भोजन अपनाकर तन एवं मन दोनों को स्वास्थ्य रखें। श्रीमती मधुरिमा सिंह ,मुख्य शाखा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रभारी ने विषय प्रवर्तन करते हुए अपनी बात रखी की बच्चे की प्रथम गुरु माता होती है,माता के द्वारा प्रदत्त संस्कारों को ही बच्चे अपनाते हैं।माता का शिक्षित एवं संस्कारित होना आवश्यक है।इसलिए बालिकाओं को शिक्षित एवं संस्कारित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। एक बेटी बड़ी होकर दो घरों को संभालने का कार्य करती है,अतः जीवन मूल्यों को परिवार एवं समाज में स्थापित करने में उसका बड़ा योगदान होता है। पारिवारिक,सामाजिक एवं धार्मिक तीनों संस्कारों की जानकारी होना एवं उनको अपने जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है जिससे परिवार ,समाज एवं देश में सुख,शांति एवं समृद्धि बनी रहे। वर्तमान परिस्थितियों में एकल परिवार,आधुनिकता एवं शहरीकरण तथा उच्च अध्ययन पश्चात अच्छी नौकरी हेतु मेट्रो शहरों तथा विदेशों में जाने के कारण भारतीय संस्कारों को परिवार एवं बच्चों में बनाए रखने की अत्यंत आवश्यकता है और यह एक चुनौती भी है। श्री जयदीप दोगने शाखा सचिव ने कार्यक्रम का संचालन किया,विद्यार्थियों को चिप्स, मोमोज, चाउमिन आदि का सेवन नहीं करने एवं स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने का आवाहन किया तथा भारतीय संस्कारों को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। श्री जुगल किशोर राठी शाखा कोषाध्यक्ष ने विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य वार्ता सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विमला सोनी एवं अध्यापकगण तथा शाखा संरक्षक श्री घनश्याम सिंह,पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी श्री भीम सिंह राजपुरोहित का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *