
बीकानेर। माली समाज का सामूहिक वैवाहिक समारोह 20 नवम्बर 2026 देवउठनी एकादशी को आयोजित होगा। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि उक्त समारोह के संबंध में रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल गहलोत के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। उपस्थितजनों ने वार्ता के दौरान बताया कि पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन शिव पार्वती भवन, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर में सफलतापूर्वक सम्पन्न होता रहा है, किन्तु समाज की निरंतर बढ़ती सहभागिता, सम्मेलन के विस्तार तथा भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अब अधिक विशाल एवं सुविधाजनक स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सभी वरिष्ठजनों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 20 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि पिछले वर्ष समारोह में 17 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे थे इस बार संख्या में इजाफा होने की पूरी संभावना है। समाजसेवी गोपाल गहलोत ने बताया कि बैठक में यह भी विश्वास व्यक्त किया गया कि समाज के सभी संगठनों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष का सम्मेलन भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक होगा तथा समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता का नया उदाहरण प्रस्तुत करेगा। बैठक में राधेश्याम तंवर, मुरली पंवार, बद्रीप्रसाद गहलोत, ओमप्रकाश पंवार, नंदकिशोर गहलोत, बृजलाल गहलोत, ओमप्रकाश भाटी, जेठमल सांखला, नारायण भाटी, राजकुमार पंवार, उमाशंकर भाटी, सुरेंद्र गहलोत, झ्ंावरलाल गहलोत, राजेंद्र कच्छावा, नंदकिशोर, श्यामसुंदर गहलोत, हनुमान गहलोत, राधाकिशन गहलोत, तुलसीराम पंवार, श्याम गहलोत, संदीप भाटी, राकेश गहलोत व मुरली गहलोत सहित उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने सम्मेलन की तैयारियों में तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक समाजजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

