बजरंग दल बीकानेर महानगर इकाई ने पीबीएम अस्पताल में नींबू शिकंजी व ऑरेंज शरबत पिलाकर दी सेवाएं

Share News

बीकानेर। 21 जून। बजरंग दल के सेवा, सुरक्षा और संस्कार के ध्येय को साकार करते हुए आज आनंद आश्रम, पुरानी कैजुअल्टी के ठीक सामने, पीबीएम अस्पताल परिसर, बीकानेर में सेवा प्रकल्प के अंतर्गत मरीजों, उनके परिजनों एवं आमजन के लिए नींबू शिकंजी एवं ऑरेंज शरबत वितरण का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा भाव से लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराया। जिला संयोजक बजरंग तंवर ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल वैचारिक और सामाजिक जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग पहुँचाना भी है। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल जैसे स्थानों पर आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस प्रकार की छोटी-छोटी सेवाओं से राहत मिलती है और आगे भी बजरंग दल द्वारा ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा कार्य संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है और समाजहित में ऐसे प्रकल्प आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में महानगर मंत्री राजेंद्र सोनी, ईश्वर दयाल जी, प्रखंड मंत्री योगेंद्र सोनी, सहसंयोजक धनराज मारू सहित अनमोल जी, तुषार जी सोनी, साईराज माने, करण सोलंकी, वेदव्यास, हर्षित सोनी, सोमांशु सोनी, गोपेश सोनी, अनिरुद्ध सोनी, शौर्य सोनी, अंशुमान सोनी, जितेश सोनी, अश्वनी सोनी एवं बीकानेर महानगर के विभिन्न प्रखंडों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना रहा। बजरंग दल ने इस सेवा प्रकल्प के माध्यम से अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों को नींबू शिकंजी एवं ऑरेंज शरबत वितरित कर भीषण गर्मी में राहत प्रदान की।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *