महावीर रांका नें किया संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी के बैनर का विमोचन

Share News

बीकानेर 16 सितम्बर। छोटी काशी कहे जाने वाले बीकानेर शहर में सेवा का महत्व आज भी लोगों में बसा हुआ है। यहां अनेक संस्थाएं जन सेवा को लेकर कार्यरत रहती हैं।इसी कड़ी की अंतर्गत बीकानेर की सेवा, सम्मान व स्वावलंबन के उद्देश्य की भावना से परिपूर्ण, “संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी” एक सामाजिक कल्याण संस्था के निर्माता का प्रयास है तथा एक ऐसी संस्था है, जहाँ वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण में सम्मान, सुरक्षा, अपनत्व और सार्थक सहभागिता का अनुभव करें तथा महिलाएँ अपनी प्रतिभा और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। इस अवसर पर महावीर रांका,पूर्व अध्यक्ष, यूआईटी के कर कमलो द्वारा आज संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी के बैनर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम मे फाउण्डेशन की अध्यक्ष सुनीता सक्सेना, श्रीमति कल्पना श्रीवास्तव, नीलम जौहरी व अनय सदस्य उपस्थित रहे । अध्यक्ष महोदया ने संकल्प फाउंडेशन सोसाइटी के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्रीमान महावीर रांका जी ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यो की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाए दी व अपेक्षित सहयोग की भावना भी व्यक्त की। अंत मे संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा सहायता देना नहीं, बल्कि व्यक्ति की गरिमा और आत्मविश्वास को बनाए रखना भी है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *