12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: दूसरे दिन भी लोगों ने देखी प्रदर्शनी

Share News

बीकानेर, 13 जून। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं पर आधारित ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ विषयक प्रदर्शनी का शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के विद्यार्थियों, स्काउट कैडेट्स सहित आमजन ने इसका अवलोकन किया। जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 100 बैनर्स के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इनमें सड़क एवं विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण, दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, सुमद्र पर बने अटल सेतु, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत, हर घर सूर्यघर योजना सहित स्पेश टेक्नॉलोजी विकास से जुड़े बिंदुओं को दर्शाया गया है। वहीं राजय सरकार द्वारा युवाओं को दी गई 1.25 लाख सरकारी नौकरियों, पहली बार जारी भर्ती कलैण्डर, 13.81 लाख बालिकाओं को साइकिल तथा 45 हजार से अधिक बेटियों को स्कूटियां प्रदान करने सहित गत ढाई वर्षों में दर्ज उपलब्धियों को संकलित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी रविवार को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *