
बीकानेर 21 जून।बीतते समय के साथ लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। चाहे बुजुर्ग हो, महिलाएं हो अथवा बच्चे,सभी योग के महत्व को समझते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में योग-प्राणायाम को महत्व देते दिखाई दे रहे हैं। यदि नारी शक्ति की बात की जाए तो वह भी इसमें पीछे रहती दिखाई नहीं दे रही है।योग को लेकर इनमें भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसी कड़ी के अंतर्गत आज योग दिवस के अवसर पर वृंदावन एन्क्लेव की महिलाओं ने योग के महत्व को प्रचारित हुए सामूहिक रूप बड़ी संख्या में योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर सखी योगा क्लासेस की प्रशिक्षिका सविता सिहाग ने सभी महिलाओं को विभिन्न योगासनों की जानकारी देते हुए योग करवाएं । योगासनों के अभ्यास के साथ उनके महत्व पर प्रकाश डाला । आयोजन से जुड़ी श्रीमती कैलाश चौधरी ने महिलाओं को योग के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक स्वस्थ गृहिणी स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है । कार्यक्रम का संचालन हेतराम जी सिहाग ने किया। उन्होंने बताया कि समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम सखी योगा क्लासेस के द्वारा आयोजित किए जाते है।

