
बीकानेर 3 अक्टूबर।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर के संस्कृति सप्ताह के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन वेटरनरी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ। डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भारत माता और विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित महापौर बीकानेर ने अपने उद्बोधन में कहा की मैं कई वर्षों से भारत विकास परिषद् के कार्यक्रमों जा रही हूं और इसके कार्यों से प्रभावित हूं। यह अनेक क्षेत्र में कार्य कर रही है संस्कार इसका एक महत्वपूर्ण बिंदु है। आप अपनी संस्कृति को सजोए रखें। हां पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें। घनश्याम सिंह अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। डॉ बसंती हर्ष संस्कृति सप्ताह प्रकल्प प्रमुख ने सात दिवसीय सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने सभी निर्णायक, प्रकल्प प्रमुख और विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।श्री भीम सिंह राजपुरोहित सचिव ने अप्रैल से अभी तक हुई परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ एस . एन..हर्ष विशिष्ठ अतिथि ने बताया कि भारत विकास परिषद पांच सूत्रों संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण पर आधारित है। परिषद गरीबों की शादी ,वनवासी सहायता, विकलांग सहायता और प्रमुख प्रकल्पों पर कार्य कर रही है।

डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा कार्यक्रम अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बच्चों का कार्यक्रम है और बच्चों से बात करूंगा। उन्होंने आइंस्टीन और न्यूटन के बारे में बताया कि यह बचपन में कमजोर थे बाद में यह बहुत बड़े वैज्ञानिक बने इनकी बातों को उदाहरण देकर समझाया। बच्चों को किसी की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए और उससे सीखना चाहिए। पड़ोस के बच्चे को भी अपना बच्चा समझना चाहिए और उसे सही रास्ते पर लाना चाहिए। समय बहुत तेजी से बदल रहा है और हमें भी उसी तरह से बदलना होगा। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आए सभी बालकों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। श्री राम कुमार राठी कोषाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद दिया।