
बीकानेर 23 अगस्त। संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चालिया महोत्सव के अडतीसवें दिन दिनांक 22.08.2023 को पवनपुरी, सुदर्शना नगर, करणी नगर व वल्लभ गार्डन क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। आज बुधवार 23.08.2023 धोबी तलाई क्षेत्र में मातृ शक्ति द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी संत कंवर राम सिंधी समाज मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र की विभिन्न गलियों से निकाली गई। फेरी का जगह-जगह पर पुष्प से स्वागत किया गया। जजमान की सेवा श्रुश्रुषा से मंडली के सदस्य भावविभोर हो गये। किशन सदारंगानी (अध्यक्ष भारतीय सिन्धु सभा महानगर) व पवन खत्री (सिंधु सभा महानगर प्रचार मंत्री) ने बताया कि कल गुरुवार 24.08.2023 को चालिया महोत्सव का समापन धूमधाम से किया जायेगा। प्रातः 05.00 जलाभिषेक, 10.00 से 12.30 तक भजन कीर्तन व दोपहर 12.30 से 03.00 तक भंडारा व सायं 06.00 से 08.00 तक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर बहराणा साहब का परवान किया जायेगा।किशन सदारंगानी(अध्यक्ष भारतीय सिन्धु सभा महानगर)9414952790पवन खत्री (सिंधु सभा महानगर प्रचार मंत्री)9414091978