संगीतमय रामायण के मंचन में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Share News

टीम वैलनेस राशि की ओर से रविवार को गंगाशहर स्थित टी.एम ऑडिटोरियम में संगीतमय रामायण का मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम वैलनेस की राशि शर्मा ने बताया कि हमारे पुराणों में रामायण का विशेष महत्व बताया गया है। समय बीतने के साथ लोग इसे भूलते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए टीम की ओर से इस संगीतमय रामायण मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम से जुड़े देव जी घई ने बताया कि श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले इस आयोजन में पूर्वा मोदी, शिवानी खत्री, किंजल अग्रवाल, सुकृति आहूजा, देवजी घई और जय श्री तरफदार ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

 इसके पश्चात संगीतमय रामायण के मंचन में दक्ष पुनिया, हेमिश गर्ग, आयना शर्मा, अलीशा अरोड़ा, दिलीशा अरोड़ा, आरोही शर्मा ,रिद्धि पारीक, आन्या खत्री ,अविषा कनोडिया, अपर्णा कुडेशिया, प्रभजोत कौर ,पूर्वा मोदी आदि ने मंचन में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी एवं लेखक दयानंद शर्मा श्रीमती संगीता भटनागर शर्मा व डॉ सतीश गुप्ता थे ।मंच का संचालन देव जी घई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता विनोद शर्मा रहे व  निर्देशन डॉ राशि शर्मा ने किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *