
15 जून, बोकानेर।भारतीय सिन्धु सभा महानगर इकाई की ओर से निशुल्क सिन्धी बाल संस्कार शिविर संत कंवर राम सिन्धी समाज ट्रस्ट धोबीतलाई गली नं. 11 में आयोजित किया गया। मातृशक्ति सत्संग मण्डली की कान्ता हेमनानी, वर्षा लखानी, दुर्गा देवी, विद्या वासवानी ने दीप प्रज्वलित किया। मनीष भगत ने सिन्धी भजन की प्रस्तुति दी। निलेश खत्री, दिव्यांशी सदारंगानी, योगेश वासवानी व चाहत खतुरिया ने माल्यार्पण किया। इसमे शिक्षक सुरेश केशवानी द्वारा बालक और बालिकाओं को सिन्धी प्रश्ननोतरी(चटा भेटी) व सिन्धी खेल (रांदियू) करवाये गये। शिक्षक अनिल डेम्बला ने सिन्धी छेज व सिन्धी विवाह गीत (लाडो) के बारे में बताया।