सिंधी भाषा दिवस व चंद्र दर्शन पर्व मुक्ता प्रसाद में उल्लास के साथ मनाया गया

Share News

बीकानेर 9 अप्रैल।मुक्ता प्रसाद स्थित माता के मंदिर में संयोजक हंसराज मूलचंदानी और किशोर मोतियानी के संयोजन में चंद्र दर्शन कार्यक्रम झूलेलाल के भक्ति गीतों के साथ मनाया गया।सतीश रिजवानी, राजू मोटवानी ,मूलचंद ,लोकेश जेठवा,गिरधर गोरवानी ,कन्हैया लाल ,देवांश गोरवानी, लतिका गौरवानी ने भक्ति गीत गाएं।भजन संध्या के साथ सिंधी भाषा दिवस हिंदी पर सिंधी साहित्य समिति के अध्यक्ष हेमन्त गौरवानी के संयोजन में मनाया गया।

समिति के उपाध्यक्ष मानसिंह मामनानी ने बताया कि सिंधी भाषा दिवस पर हासानंद मंगवानी और सिंधी गुरु सुरेश केसवानी ने सिंधी भाषा दिवस पर इसके विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सिंधी भाषा को बहुत समृद्ध व उन्नत बताया।हरीश रुपाणी ,शीतल दास, नानक मोटवानी ,लोकेश मनसुखानी ,चंद्रभान चांदनी ,आशाराम खत्री, मोहनलाल वाधवानी, तुलसीदास, अशोक खत्री ,रमेश मामानानी, भगवान दास रामचंदानी, टीकम पारवानी, अरुण बारूपाल, हेमंत तुलसयानी और हीरालाल ने भी अपनी सेवाएं दी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *