
बीकानेर 5 अप्रैल।श्री नवदुर्गा प्रेम मंडल का स्वर्णजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में चोकी आज राजविलास में श्री नवदुर्गा प्रेम मंडल सेवा संस्था के सेवा और भक्ति के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर 6 अप्रैल 2025 रविवार को स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाने जा रहा है संस्था सचिव सतीश मुटरेजा ने बताया कि इस अवसर पर खैरपूर भवन राजविलास में विशाल चोकी का आयोजन 6 अप्रेल रविवार को रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा।मंडल अध्यक्ष कुलदीप तुलसेजा के सान्निध्य मे मंडल के संस्थापक सदस्यों मे श्री मनोहर लाल छाबड़ा, पंडित श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री किशन लाल सतीजा का सम्मान किया जायेगा।कार्यक्रम व्यवस्थापक राम किशन बजाज के अनुसार कार्यक्रम में माँ दुर्गा का विशाल दरबार सजाया जाएगा जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा माँ का गुणगान किया जायेगा।मंडल के सयुंक्त सचिव सुनील मिड्ढा ने बताया कि श्री नव दुर्गा प्रेम मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था के संस्थापक दिवंगत सदस्यों को मरणोपरांत सम्मान किया जायेगा मंडल के लीलाधर खत्री एवं अरविंद खत्री ने बताया कि मंडल द्वारा हालही में बने मां के घर मे सहयोगी भामाशाहौ का भी सम्मान किया जाएगा**मंडल के नवीन अरोड़ा एवं मोहित दुर्गेश गाबा के अनुसार चोकी में मां के दरबार का विशेष ऋगांर किया जायेगा जिसमें मंडल के विभिन्न कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी**मंडल के विजय एवं भूपेश छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर विशेष पंडाल बनाया जायेगा मंडल के संरक्षक मनोहर लाल छाबड़ा के अनुसार कार्यक्रम के पश्चात लंगर प्रसाद का आयोजन रखा गया है जिसकी तैयारियां हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है जिसमें जगजीत सिंह बबू,रमेश गाबा,महेश सचदेव,लीलाधर तुलसेजा अमित झाबं,महेंद्र सुगंध,जलेश,वैभव,अर्पित हुनर,चिन्मय,निफ्टी,दीपांन्शु, इलेश,नीलेश और श्रवण सुथार को जिम्मेदारियां दी गई।