विवेकानंद जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व का हुआ आयोजन

Share News

बीकानेर 14 जनवरी।भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर द्वारा विवेकानंद जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व का आयोजन।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य शाखा के पदाधिकारियो द्वारा भारत माता एवं विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सर्वप्रथम डॉ राहुल सिंह पाल ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया की इसे युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है। श्रीमती मधुरिमा सिंह ने स्वामी विवेकानंद पर अपनी कविता सुनाई। इंजीनियर लक्ष्मीकांत पांडिया ने विवेकानंद जी के अमेरिका के शिकागो में दिए गए भाषण का वर्णन किया।इंजीनियर रितेश अरोड़ा ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व क्यों मनाया जाता है के बारे में बताया। श्रीमती रचना वर्मा ने लोहड़ी पर गीत सुनाया और सभी सदस्यों ने उसमें अपना सहयोग दिया। डॉ बसंती हर्ष ने मकर संक्रांति का विस्तृत वर्णन किया और अपनी कविता सुनाई। विशिष्ठ आमंत्रित सदस्य डॉक्टर अजय जोशी ने भारत विकास परिषद के कार्यों एवं विवेकानंद पर अपने विचार रखे।मुख्य शाखा के दो सदस्यों का सम्मान किया गया। डॉक्टर एस एन हर्ष का राज मेडिकोन 26 भिवाड़ी में प्रथम ऑरेशन ऑफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान राज्य शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। परिषद ने भी आपको इस सम्मान के लिए सम्मानित किया। मधुरिमा सिंह को उनकी पहली पुस्तक “काव्य मधुरिमा”के लिए परिषद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में परिषद के निम्न सदस्य उपस्थित रहे डॉ एस एन हर्ष, श्री योगेंद्र कुमार भाटी, श्रीमती अल्का अरोड़ा, श्री राधेश्याम नामा, इंजीनियर शिशिर नामा, एडवोकेट रविकांत वर्मा, श्री सतीश तंवर, श्रीमती तारा तंवर, श्री भीम सिंह राजपुरोहित, श्री लक्ष्मण आचार्य, इंजीनियर दीपचंद अरोड़ा, इंजीनियर राजीव भार्गव, श्री जयदीप दोगने एवं श्री घनश्याम सिंह कार्यक्रम समाप्ति के बाद पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *