विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

Share News

बीकानेर 30 जनवरी।शिव नगर स्थित आदर्श बस्ती में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न दायित्व तय किए गए।कार्यक्रम संयोजक श्री रितेश अरोड़ा न बताया कि वाहन व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री कैलाश डूडी एवं श्री नंद किशोर को सौंपी गई।भोजन वितरण हेतु श्री सुभाष, श्री भींवराज, श्री सागरमल, श्री गौरी शंकर, श्री पवन व श्री अनिल तथा भोजन बनवाने की जिम्मेदारी श्री रामचंद्र, श्री नलिन सारवाल व श्री कैलाश को दी गई।मंच व साउंड व्यवस्था श्री राजकुमार व श्रीमती मीनाक्षी, बैठक व्यवस्था श्री आदित्य बिश्नोई व श्री सुमित भाटी, स्वागत व्यवस्था श्री साकेत शर्मा, श्रीमती कविता यादव को सौंपी गई।जल व्यवस्था श्री जेठमल सुथार, मंच संचालन श्री सुरेन्द्र राठी तथा अतिथि परिचय श्री सुरेन्द्र तुलसानी करेंगे।रंगोली व सजावट का दायित्व श्रीमती मीनाक्षी, श्री युवराज व श्री सांवरिया पालीवाल को दिया गया।विशिष्ट अतिथियों को लाने हेतु श्री जगदीप ओबेरॉय,श्री राजकुमार,श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री सांवरिया पालीवाल तथा श्री रितेश अरोड़ा को जिम्मेदारी दी गई।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *