भा.वि.प द्वारा मनाया गया विवेकानंद जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व

Share News

बीकानेर 12 जनवरी। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजन आज भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर ने विवेकानंद जयंती, लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व शिव मंदिर जय नारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास के हॉल में आयोजित किया। डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मां भारती एवं विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया। शाखा अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। रितेश अरोड़ा प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया की लोहड़ी प्रतिवर्ष 13 जनवरी को मनाई जाती है जिस घर में वर्ष भर नव शिशु का जन्म होता है या विवाह होता है उस घर में पहली लोहड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। अयोध्या प्रसाद शर्मा ने होठों पर सच्चाई रहती है गीत, उर्मिला शर्मा ने यशोमती मैया से गीत, कीर्ति शर्मा ने तोरा मन दर्पण कहलाए गीत, उर्मिला पाल ने कविता, रचना वर्मा और अलका अरोड़ा ने लोहड़ी पर गाए जाने वाले टप्पे सुनाएं, जयदीप दोगने ने मेरी झोपड़ी के भाग भजन सुनाया। राहुल सिंह पाल ने विवेकानंद के बारे में अपने विचार रखें। मधुरिमा सिंह ने मकर संक्रांति कब और क्यों मनाई जाती है और दान क्यों दिया जाता है के बारे में बताया।

बद्री नारायण भाटी ने मकर संक्रांति पर दो रोचक प्रसंग सुनाए। मुनीन्द्र अग्निहोत्री ने विवेकानंद पर अपने विचार रखें। डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मुख्य वक्ता के रूप में विवेकानंद के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने जीवन की दिशा दी और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में जाना है। विवेकानंद बहुत ऊर्जावान थे और उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। भीम सिंह राजपुरोहित सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जयंती प्रभारी उर्मिला शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पवन देवानी, रामकुमार राठी, ममता राठी, योगेंद्र कुमार भाटी , राजीव भार्गव, श्रीमती एवं श्री कंचन चौधरी, प्रेम कुमार वधवा, अजय कुमार व्यास, डॉ विजय लक्ष्मी व्यास, शर्मिला दोगने एडवोकेट रविकांत वर्मा, अनामिका सिंह और दीपिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *