भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित

Share News

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर दायित्व ग्रहण समारोह भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर ने अपना दायित्व ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया। सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथि और कार्यक्रम अध्यक्ष ने मां भारती और विवेकानंद के चित्रों के आगे दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 108 महामंडलेश्वर सरजू दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री राम झरोखा कैलाश धाम आश्रम ने अपने उद्बोधन में कहा की परिषद के कार्य से मैं बहुत प्रभावित हूं। यह पांच सूत्रों पर आधारित है और अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति पूरे परिवार को संभालती है इसलिए मां की भूमिका बच्चों में धर्म, संस्कृति के प्रति रुचि जागृत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि मां ही बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है और बच्चों में संस्कार निर्मित करने में महत्ती भूमिका है। विशिष्ट अतिथि श्री टेकचंद बरडिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद में पुरुष के साथ महिलाएं भी आगे आ रही है और महिलाएं बच्चों में संस्कार दे सकती हैं। आपने संपर्क और समरसता पर जोर दिया। आपने कहा कि कमजोर वर्ग को अपने साथ बिठाकर चाय और भोजन कराना चाहिए।श्री रितेश अरोड़ा प्रांतीय संरक्षक ने भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से बताया। इसमें सभी प्रकल्पों पर जोर दिया जाता है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर दीप्ति वाहल ने अपने उद्बोधन में विकास मित्र और विकास रत्न के बारे में विस्तार से बताया। इस इस बार प्रांत में दो माह में ही 124 विकास मित्र महिलाएंऔर चार विकासरत्न बनाए। महिलाओं को आगे जाकर कार्य करने चाहिए। अपने परिषद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अपने शाखा के नए पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को संकल्प दिलवाया।घनश्याम सिंह शाखा अध्यक्ष ने अतिथियों और सदस्योंऔर उनके परिजनों अन्य शाखा से आए सदस्यों व अन्य का अभिनंदन और स्वागत उद्बोधन दिया। नए सचिव श्री जयदीप दोगने ने अपने आगे की योजना को संक्षिप्त बताया। राधेश्याम नामा सभी को धन्यवाद दिया। मंच संचालन श्री रितेश अरोड़ा ने किया

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *