
बीकानेर 6 अप्रैल।श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल एवम माँ सती माता भक्त मंडल आज भांडाशाह जैन मंदिर में 10 51 कन्याओं का पूजन किया गया लक्ष्मी माता उद्योग मंडल के अध्यक्ष राजेश छंगाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पंडित पुखराज भादाणी ओर 11 वेदपाठी ब्राह्मणो द्वारा मां दुर्गा का पंचामृत अभिषेक के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ सहित पूजन करवाया गया। पूजन कार्यक्रम में अनेक जोड़ों ने पुजन करवाया वही पंडित राजेंद्र किराडू,दिलीप जोशी, राजेश चुरा, पंडित जुगल किशोर जीओझा,आरएएस ललित छंगाणी विधायक जेठानंद व्यास, उद्योगपति रमेश अग्रवाल सहित अनेक समाजसेवी व राजनेता सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे वही कार्यक्रम में नौ देवियों की सजीव झांकी और छप्पन भोग भी लगाया गया।कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा माताजी एवं गणगौर गीतों का गायन किया गया। भजन गायकर सुनील तंवर ने माता रानी के भजनों की प्रस्तुति देकर शमा बंधा। कार्यक्रम के अध्यक्ष भैरू रतन ओढ़नी बताया की दोनों ही संस्था के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे वही दूर दराज से माता स्वरूप कन्या को लाने और ले जाने का टैक्सी किराया संस्था ने व्यय किया।कन्या पूजन के साथ-साथ माता-पिता का भी पूजन किया गया।माता रानी के पूरी सब्जी का भोग लगाया गया कार्यक्रम के दौरान संस्था के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।