
बीकानेर 22 अगस्त।चालिया महोत्सव के तहत 38 वे झूलेलाल प्रभात फेरी ढोल शहनाई वादन के साथ मुक्ता प्रसाद नगर मे गली गली से होती हुई प्रभात फेरी सिंधी समाज के घरो मे मे पहुँची जहाँ हर घर मे झूलेलाल के गीत भजनो के साथ मंडली के सदस्यों ने नृत्य संगीत के साथ हर घर को शोभायमान व भक्तिमय कर दिया।

रथखाना मंदिर मे सतीश रिझवानी, सुगंन् चंद तुलसयानी, देवानंद खेसवानी, हेमंत मूलचंदनी, वीनू पुरोहित, राजू मोटवानी, ओम गंगवानी द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद मुक्ता प्रसाद फेरी संयोजक हंसराज मूलचंदानी के मार्ग निर्देशन मे ईश्वर चौहान, चंद्रभान चंदानी, हरीश रुपानी ,राजकुमार बादलानी, नानक मोटवानी, पायल गुवालानी, आदि अनेकों घरो मे झूलेलाल के सूफ़ी कलाम, भजनो व जल की पूजा, प्रसाद के साथ फेरी लगाते हुए अंत मे हंसराज मूलचंदानी के घर मे प्रभात फेरी का पूजा अर्चना पल्ल्व व जल छांटे के व प्रसाद वितरण के साथ विसर्जन हुआ।प्रभात फेरी मे दिलीप मनसुखानी, हरीश चंदानी, सिमरन पंजाबी, माया मनसुखानी, लवली हरवानी, दौलत हरवानी, लक्की चंदानी, हरीश पंजाबी, मोहन सत्यानी, कपिल बागवानी, मोहन गिड़वानी, बाबी हरवानी ने व्यवस्ताओ मे सहयोग किया। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दीपक आहूजा, विजय एलानी ने बताया चालिया महोत्सव के शेष दो दिन प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पूजा अर्चना कार्यक्रम इष्टदेव झूलेलालजी की शान मे भव्य रूप से आयोजित होगे।