
बीकानेर। बीकानेर निवासी तथा देश और व्यापार समाचार पत्र के सम्पादक पत्रकार रवि पुगलिया को हैदराबाद में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धाशील भक्त अलंकरण से नवाजा गया। गुरु पूर्णिमा पर विश्व धर्म चेतना मंच (श्री सिद्धेश्वर तीर्थ-ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरूपति) के हैदराबाद चैप्टर द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक महोत्सव में सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने अपने प्रमुख भक्तों को विशेष अलंकरण से सम्मानित किया। पत्रकार रवि पुगलिया की अनन्य भक्ति एवं गुरुदेव की प्रति श्रद्धा व हर आयोजन को उत्साहपूर्वक निभाने के लिए श्रद्धाशील भक्त अलंकरण से नवाजा गया। श्री गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में कहा कि पत्रकार रवि पुगलिया दिल के राजा हैं और इनकी गुरु भक्ति भी राम भक्त हनुमान के समान है। इस ऐतिहासिक महोत्सव में ब्रह्मर्षि गुरुदेव ने पत्रकार रवि पुगलिया को विश्व धर्म चेतना मंच (श्री सिद्धेश्वर तीर्थ-ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरुपति) के नेशनल प्रेजीडेंट ऑफ मीडिया के पद पर नियुक्ति प्रदान की। अब पत्रकार पुगलिया आश्रम के समाचारों का पूरे देश में प्रचार-प्रसार का दायित्व निभाएंगे। रवि पुगालिया की इस उपलब्धि पर बीकानेर प्रेस जगत के अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।