
बीकानेर 11 अक्टूबर।वर्तमान समय में शहर में सफाई को लेकर हालत बड़े ही विकट दिखाई दे रहे हैं। दीपोत्सव का त्योहार दिवाली अत्यंत नजदीक है लेकिन निगम प्रशासन है कि शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तैयार दिखाई नहीं दे रहा है। वैसे तो शहर के अनेक स्थानों पर हालात बुरे हैं लेकिन जिला कलेक्टर कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित स्थानीय तुलसी सर्किल क्या हालत बद्तर दिखाई दे रहे हैं। तुलसी सर्किल पर लंबे समय से सीवरेज का गंदा पानी लगातार लीक होकर सड़कों पर आ रहा है। इसके चलते यहां गंदगी का आलम बना रहता है और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यह हालत लंबे समय से बने होने के बावजूद निगम एवं जिला प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

