
बीकानेर 06 फ़रवरी। तिलक बस्ती, शिव नगर क्षेत्र में आगामी 8 फरवरी 2026 (रविवार) को एक दिवसीय हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बालाजी मंदिर, मेन मार्केट, तिलक नगर परिसर में संपन्न होगा।आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में दाता श्री महंत, सागर मठ बीकानेर द्वारा धर्म एवं संस्कारों पर आधारित प्रवचन दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।इसके अतिरिक्त, बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्मेलन का आकर्षण रहेंगे, जिनके माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।सम्मेलन से पूर्व प्रातः 10:00 बजे वरद हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो तिलक नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल बालाजी मंदिर पहुंचेगी।आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

